Meerut

विकास भवन में योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

मेरठ, 26 जुलाई 2025 (सूचना विभाग):
आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने जनपद की डैशबोर्ड रैंकिंग में और अधिक सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को कड़ी हिदायतें दीं। उन्होंने सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ब्लॉक में अनिवार्य रूप से निवास सुनिश्चित करें। जिन बीडीओ ने अब तक ब्लॉक स्तर पर आवास ग्रहण नहीं किया है, उन्हें तीन दिनों के भीतर आवास लेकर रहने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही, गौशालाओं के निरीक्षण को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने सभी बीडीओ से सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए कहा। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यालय में आने और जाने की स्थिति की तस्वीर सीडीओ को भेजें, जिससे उपस्थिति और कार्य प्रणाली की निगरानी की जा सके।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण नियमित रूप से करें ताकि क्रियान्वयन की गति में सुधार हो और लाभार्थियों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, बीएसए आशा चौधरी, अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सेना समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं सभी ब्लॉक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button