विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 171 युवाओं को मिला रोजगार
मेरठ: नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस पाबली खास मेरठ़, विकास खण्ड-दौराला़, मेरठ में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में 14 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया।
इन कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव, जीओ पॉइन्ट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फिटर, हेल्थ सेक्टर, इंश्यूरेंस/बैंकिग सेक्टर, मशीन ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, ट्रेनी ऑपरेटर आदि सेक्टर के लिए रिक्तियां अधिसूचित की थीं। कम्पनियों द्वारा न्यूनतम 10000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।
रोजगार मेले में 278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 171 अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा मौके पर ही चयनित किया गया। मुख्य कम्पनियों में हैवल्स, एक्सिस बैंक, जय भारत मारूति लि0 आदि शामिल थीं।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमति मीनाक्षी भराला ने चयनित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित 171 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कॉलेज के निदेशक श्री पंकज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को जीवन में कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।
कार्यक्रम का संयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की जनपदीय इकाई द्वारा किया गया। जिला समन्वयक श्री सी0पी0 अग्रवाल ने विभागों की नीतियों पर भी प्रकाश डाला। श्री प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 हस्तिनापुर मेरठ़ द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मुख्य बातें:
- 14 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने रोजगार मेले में भाग लिया।
- 278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 171 को चयनित किया गया।
- न्यूनतम 10000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।
- मुख्य कम्पनियों में हैवल्स, एक्सिस बैंक, जय भारत मारूति लि0 आदि शामिल थीं।


