Meerut
रोहटा पुलिस ने चार वाहन चोरों को फॉर्च्यूनर सहित किया गिरफ्तार

मेरठ: रोहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की हैं। इस संबंध में एसपी सिटी ने पत्रकारों को जानकारी दी।
पुलिस को लंबे समय से रोहटा इलाके में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। गुप्त सूचना के आधार पर रोहटा थाना पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किए गए वाहनों को कहां बेचा जाता था। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।