रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास ने केच इंकॉर्पोरेशन में प्याऊ का उद्घाटन किया

गाजियाबाद : रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास ने आज केच इंकॉर्पोरेशन, डी-11 मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया, गाजियाबाद में एक प्याऊ का उद्घाटन किया। यह प्याऊ रोटरी गवर्नर रोटेरियन प्रशांत राज शर्मा और समाजसेवी संजीव गुप्ता द्वारा समर्पित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनीत माहेश्वरी ने कहा कि, “बरसात के मौसम में दूषित पेयजल से कई बीमारियां फैलती हैं। इसलिए, रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास ने आरओ फिल्टर युक्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह प्याऊ स्थापित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि, “इस प्याऊ में पीने का स्वच्छ ठंडा और सादा दोनों प्रकार का पानी सभी के लिए उपलब्ध रहेगा।” प्याऊ के साथ ही, रोटेरियन प्रशांत राज शर्मा, रोटेरियन मनोज गर्ग और क्लब के सदस्यों ने वृक्षारोपण भी किया। श्री माहेश्वरी ने बताया कि, “क्लब नए साल में पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से काम करेगा।”
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अंजू अग्रवाल, शिखा माहेश्वरी, चम्पा जिंदल, कमलेश गर्ग, निर्मल गोयल, दीपिका रोहतगी, रचना खुराना, मुक्ता शर्मा, गायत्री शर्मा, प्राची गर्ग, आरूषी गोयल, दिव्या अग्रवाल, सरोज बंसल, राखी जैन, रोटेरियन संजय अग्रवाल, कैलाश मंगला, योगेश गर्म, राजेश अग्रवाल, कैलाश गोयल, रोटेरियन सतीश गर्ग, अनिल गर्ग, केके कहोली, विनीत माहेश्वरी, विजय अग्रवाल और दिनेश गर्ग, बीके गोयल, नलिन गोयल, आनंद प्रकाश, श्याम कहोली, मोतीलाल अग्रवाल, राजकुमार सिंह, मनोज गर्ग, राजीव शर्मा, संदीप मिगलानी, संजय शर्मा, पंकज जैन, कुलदीप रोहतगी आदि ने भाग लिया।


