Ghaziabad

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय मेरठ रोड पर संगठनात्मक सशक्तिकरण की बैठक सम्पन्न, मंत्री अनिल कुमार रहे मुख्य अतिथि

📍 रिपोर्ट: लोकल पोस्ट संवाददाता, गाजियाबाद

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय में रविवार को एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह अवसर नवनियुक्त जिला कमेटी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपने और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विमर्श का रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की और संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने निभाई। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने कहा:

केंद्रीय मंत्री आदरणीय जयंत चौधरी जी देश के हर समाज और वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं। वह अपने मंत्रालय में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, मनोज धामा, दिल नवाज खान, इंद्रवीर भाटी, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, डॉ. पूनम गर्ग, हिमांशु नागर, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मोरिया, रवि वाल्मीकि, मनोज राठी, सुमन चौधरी, रेखा चौधरी, जगराज बालियां, रामकुमार पवार, प्रदीप मुखिया, तुषार बंसल, देशराज दुहाई, प्रदीप त्यागी, मनिंदर बिल्ला, दीपू शर्मा, लोकेश कटारिया, वीर सिंह सलेमाबाद, अरुण शर्मा, सतपाल सलेमाबाद, नरेंद्र सिंह, जयवीर नेहरा, आलोक चौधरी, तेजवीर दबाना, नीरज नबीपुर, रईस नेताजी, सुशील सैनी, रणजीत सिंह तेवतिया, मनीष किलहोदा, दिनेश शर्मा, विशाल चौधरी, ललित सेन, मुन्ना खान, अभिषेक शर्मा, सरफराज, जीतेंद्र मोनू, रवि हरित, संजय सागवान, संजीव अरोड़ा, विनोद गौतम, अमित त्यागी, योगेश कुमार, इरशाद रंगरेज, चंद्रपाल डायरेक्टर, मनवीर बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। राष्ट्रीय लोकदल की सक्रियता से जिले में राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होता दिखाई दे रहा है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button