यूपी के गौतमबुद्ध नगर में कुत्तों ने मां के सामने बच्चे का पेट फाड़ दिया

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में कुत्तों ने सोमवार शाम को एक साल के बच्चे अरविंद पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। किसी तरह बच्चे को कुत्तों से बचाकर सोसाइटी के लोगों ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सर्जरी के बाद भी बच्चे को बचाया जा नहीं जा सका।
सोसाइटी के धर्मवीर यादव ने बताया कि सेक्टर-110 में राजेश अपनी पत्नी सपना के साथ रहता है। दंपती का एक साल का बच्चा था। सोमवार को सपना बच्चे को लेकर लोट़्स बुलेवार्ड सोसाइटी के गार्डन में आई थी। इसी दौरान टावर- 30 के पास 3 कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया।जिस समय बच्चे को कुत्ते ने काटा, उस समय सपना वहीं थी। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर वह उसकी ओर दौड़ी। तब तक कुत्तों ने बच्चे के शरीर को कई जगह से काट लिया था। उसके शरीर से खून निकल रहा था। किसी तरह बच्चे को छुड़ाया गया। फिर उसको अस्पताल ले गए। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुत्तों को नगर निगम ने स्टरलाइज किया था। इसके बाद वापस यहीं लाकर छोड़ दिया गया। अगर स्टरलाइज डॉग यहीं लाकर छोड़ दिए गए तो समस्या का समाधान कहां हुआ। यही वजह है कि अब हम घर से बाहर बच्चों को जाने नहीं दे रहे हैं।