मेरठ में मारपीट का हाई वोल्टेज ड्रामा, काशी टोल प्लाजा विवाद में सरेंडर करने आए आरोपी को पीटा
रिपोर्ट: लोकल पोस्ट संवाददाता, मेरठ
मेरठ, 25 जून 2025 : मेरठ में खुलेआम एक आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला 17 जून को मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने को लेकर हुए दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष से जुड़ा है।
एक पक्ष का आरोपी मंगलवार को आत्मसमर्पण की प्रक्रिया के लिए पहुंचा था। तभी मौके पर पहले से मौजूद वादी पक्ष ने उसे पहचानते ही उस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मारपीट इतनी बढ़ गई कि आरोपी की जान मुश्किल में पड़ गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुलिस और एसओजी टीम की मौजूदगी में हुई।
इस दौरान आरोपी को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



