मेरठ में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हिंसक संघर्ष, छह घायल, दो गिरफतार

मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच हिंसक संघर्ष हो गया।जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। दोनो पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी आरए केशव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पास की सीएचसी में एडमिट कराया गया। मामला दो संप्रदाय के बीच होने के कारण क्षेत्र मे भारी तनाव है। पुलिस ने इस मामले में करीब 50-60 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनो पक्षो के एक-एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई है।









जानकारी के अनुसार गांव दुर्वेशपुर में चार दिन पहले बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया था। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो को समझाबुझा कर मामला शांत कर दिया था। रविवार की सुबह एक पक्ष का युवक खेत से लौट रहा था। उसी समय उसकी दूसरे पक्ष के युवक से फिर तू-तू मैं-मैं हो गई। बात इतनी बढी की दोनो पक्षो के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने हो गए। दोनो पक्षो में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। दोनो पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसपी आरए केशव कुमार भारी मात्रा में फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। एसपी आरए ने बताया कि दो पक्षो के बीच मारपीट,पथराव व फायरिंग की सूचना पर वह यहां पहुंचे थे। तीन लोगो के हाथ में गोली के छररे लगे हैं। 50-60 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफतारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दो संप्रदाय से जुङा मामला होने के कारण अधिकारी गांव से हर पल की अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल गांव में महौल तनाव पूर्ण लेकिन शांत बना हुआ है।