Meerut

मिशन शक्ति से मिली मेरठ की आशा को नई शक्ति ; भुगतान में पारदर्शिता, सेवा को सम्मान

मेरठ। जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आशा बहुओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, बेहतर भुगतान प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति निरंतर समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चयनित आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह का केंद्र बिंदु रहा ASHA Pay प्रोग्राम, जिसकी सफलता ने आशाओं के कार्य प्रबंधन और भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता का एक नया अध्याय जोड़ा है। इस प्रोग्राम के माध्यम से आशाओं को समय पर भुगतान, कार्यभार की स्पष्टता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार हुआ है। मेरठ जिले की करीब 2305 आशाओं ने अपनी मेहनत और लगन से इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस आयोजन का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नूपुर गोयल ने किया, जिन्होंने आशाओं के कार्य को स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ बताते हुए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी और उनकी टीम द्वारा किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग के माध्यम से आशाओं को लगातार सशक्त बनाने का कार्य किया है। उनकी भूमिका ASHA Pay प्रोग्राम को प्रभावी और सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि ASHA Pay प्रोग्राम की शुरुआत पूरे उत्तर प्रदेश और भारत में पहली बार मेरठ से हुई, जो जिले के लिए गर्व का पल है। यह पहल आशाओं को आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

मिशन शक्ति कार्यक्रम ने न केवल आशाओं की कार्य क्षमता को मजबूत किया है, बल्कि भुगतान प्रक्रिया में सुधार, महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित किया है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button