Meerut

मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान सम्मान व विश्वकर्मा योजना के तहत टूल किट्स वितरण

  • स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान, खादी व ग्रामोद्योग को मिला प्रोत्साहन

मेरठ।
राजकीय इंटर कॉलेज, बेगमपुल के निकट आयोजित मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में आज 01 जनवरी 2026 को ग्राम प्रधान सम्मान कार्यक्रम एवं विश्वकर्मा योजनांतर्गत टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पंचायत सदस्यगण तथा उपयुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनपद के ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जिला उद्योग केंद्र की विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए स्वयं भी प्रदर्शनी स्थल से ग्रामोद्योगी वस्तुओं एवं खादी उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।

प्रदर्शनी में खादी के वस्त्र, लकड़ी से निर्मित फर्नीचर, कश्मीरी गर्म शॉल, सूट, मिट्टी से बने सजावटी व उपयोगी सामान, विभिन्न प्रकार की सिल्क साड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, कोट, ब्लेजर, सदरी, देशी चाय, गाय का घी, नमकीन, धूपबत्तियां, गौ के गोबर से निर्मित उत्पाद, अचार, मुरब्बा, सिरका, आंवला उत्पाद, चटाई एवं पायदान जैसे उच्च गुणवत्ता के स्वदेशी सामान उपलब्ध हैं।

आयोजकों ने मेरठ जनपद एवं मंडल के समस्त निवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में पधारकर प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाएं और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर ग्रामोद्योग को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button