भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने खंदक बाजार और बेगम पुल बाजार में चलाया सदस्यता अभियान

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने 6 सितंबर, 2024 को खंदक बाजार और बेगम पुल बाजार में भाजपा सदस्यता महापर्व 2024 के तहत सदस्यता अभियान चलाया।
विनीत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आम जनता और व्यापारियों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें व्यापारियों के हित में कई योजनाएं चला रही हैं और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार कर रहे हैं।
विनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और बाजारों में बड़ी संख्या में व्यापारी भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
इस अवसर पर बेगम पुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंत्री सुधा सेठ, सुरेंद्र शर्मा, राजेश सिंघल, राजीव सिंघल, राजीव कपूर, अशोक महेश्वरी, अरुण रस्तोगी, अतुल बंसल, खंदक बाजार के अध्यक्ष अंकुर गोयल, पंकज बंसल, नीलकमल रस्तोगी, विशाल विंदल आदि उपस्थित रहे और सदस्य बनाने में सहयोग किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता और वार्ड 52 के पार्षद अजय चंद्रा भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

