प्राथमिक विद्यालय कवि नगर में जागरूक अभिभावक पुरस्कार वितरण समारोह
गाजियाबाद, 3 फरवरी 2024: प्राथमिक विद्यालय कवि नगर, गाजियाबाद में आज जागरूक अभिभावक पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिभावकों के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी और साथी फाउंडेशन की संयोजका काजल छिब्बर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। रुचि कक्षा 5 द्वारा “देशभक्ति संदेशा लाते हैं” पर डांस प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों में भाग लेने और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक करना था।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नींबू रेस, 50 मीटर रेस, सुई धागा रेस और स्टैचू रन शामिल थे।

विजेताओं की सूची:
नींबू रेस:
- महिला वर्ग:
- प्रथम – मंजू
- द्वितीय – रजनी देवी
- तृतीय – बबीता देवी
- पुरुष वर्ग:
- प्रथम – धीरेंद्र कुमार
50 मीटर रेस:
- महिला वर्ग:
- प्रथम – बबीता
- द्वितीय – नीतू माथुर
सुई धागा रेस:
- प्रथम – प्रमोद मलिक एवं रजनी देवी
स्टैचू रन:
- प्रथम – माहेतो
- द्वितीय – प्रमोद कुमार मलिक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने विजेता अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वाणी शर्मा एआरपी, कविता वर्मा, अंजू प्रिया घोष, आशु चौधरी और सुनीता देवी भी उपस्थित रहीं। मंच संचालन नासिर खान ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक राजकुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



