Ghaziabad

दिल्ली की मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम पर आया कॉल

गाजियाबाद | 6 जून 2025:
गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है, और यह धमकी गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर आए एक फोन कॉल के जरिए दी गई।

जैसे ही कंट्रोल रूम पर यह कॉल रिसीव हुआ, प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सर्विलांस टीम को अलर्ट पर डाल दिया और कॉल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कॉल करने वाले की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन फोन नंबर और लोकेशन ट्रेस करने का कार्य तेज़ी से जारी है।

गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह मामला अति गंभीर श्रेणी में लिया जा रहा है। मामले की जांच में गाजियाबाद पुलिस, साइबर सेल और इंटेलिजेंस यूनिट मिलकर काम कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी देने वाले कॉलर ने स्पष्ट रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की बात कही, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि यह कॉल किसी शरारती तत्व की करतूत है या फिर इसके पीछे कोई संगठित साजिश है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button