तपती गर्मी में ठंडे मीठे पानी की छबिल लगाकर हजारों राहगीरों को राहत प्रदान की

गाजियाबाद: शनिवार को तपती गर्मी से बेहाल राहगीरों को कुछ देर के लिए राहत मिली। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा विजय नगर में मेन रोड पर उत्सव भवन के बाहर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक छबिल लगाकर हजारों राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाया गया।
इस जल शर्बत सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाया। बताया गया कि यह आयोजन गत छह वर्षों से प्रति वर्ष जून माह में किया जाता है। इस आयोजन के लिए पहले से ही तैयार किए गए मीठे ठंडे पानी से भरे 7 ड्रम और पांच हजार ग्लास की व्यवस्था की गई थी।
आयोजन में सेवा के लिए ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा, डा. एम एल त्रिपाठी, राज कुमार आर्य, आमोद कपूर, शशि कांत नंदा, विनोद कुमार शर्मा, स्वरूप नारायण, सीमा शर्मा, अर्चना शर्मा, मंजू त्रिपाठी, मंजू मल्होत्रा, सुधा, प्रीति कुकरेजा, रानी ममता, प्रसून वर्मा, अजय मोहन एस के उपाध्याय सुनीलपंडित, सतीश चंद्र, सतीशगर्ग, विक्की, राजेश, प्रिया और आयुष के साथ राजेन्द्र तितौरिया (पूर्व पार्षद) और मिथलेश तितौरिया (पार्षद) प्रमुख थे।


