डीएवी शास्त्री नगर में नशा मुक्ति अभियान का हुआ आगाज

मेरठ: डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर मेरठ में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अमित मोहन प्रसाद (पूर्व अति मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार) और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय प्रबंधक, डीएवी स्कूल, यूपी जोन ए) उपस्थित थीं। डॉ अरविंद कुमार गर्ग (पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी, एटा, उत्तर प्रदेश) ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में भी बताया गया। मीरा कुमारी, योग संस्था की सदस्य ने विद्यार्थियों को योग साधना के माध्यम से अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा दी।
सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे जीवन को बर्बाद कर सकता है और हमें अपने परिवार और समाज से दूर कर सकता है।
विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि अगर वे किसी मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें अपने माता-पिता या शिक्षकों से बात करनी चाहिए, नशा का सहारा नहीं लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने में सफलता मिली है। स्कूल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।


