Meerut

डिस्काम के अन्तर्गत देर रात्रि अधिकारियों द्वारा किया गया बिजलीघरों का औचक निरीक्षण

  • भीषण गर्मी मे पश्चिमांचल डिस्काम सभी उपभोक्ताओं के प्रति सजग।
  • अधिकारियों को 24X7 पूर्ण तत्परता के साथ लगकर इस भीषण हीट मे उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश ।
  • अधिकारियो को पीक आवर्स में अपने क्षेत्रों में नाईट पैट्रोलिंग के निर्देश।
  • सभी उपभोक्ताों से भीषण हीट वेव में धौर्य एवं संयम बरतने की अपील।

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन (IAS) ने सभी उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बाधारहित गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। रात्रि में अधिकारियो को पीक आवर्स में अपने क्षेत्रो मे बिजली घरों का लोड, सप्लाई, पावर ट्रांसफॉर्मर आदि के निरीक्षण करने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा है कि अधिकारी पीक आवर्स में रात्रि में बिजली घर का निरीक्षण कर तकनीकी कमियों को दूर करें ताकि रात्रि में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति से संबंधित कोई परेशानी न हो।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारी/कर्मचारियों बिजलीघरों पर उपस्थित व सजग रहने के निर्देश दिए है ताकि भीषण गर्मी के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का समाधान यथा संभव तत्काल किया जा सके। प्रबंध निदेशक ने समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति पर निगरानी फीडर पर लोड चेक करने, ट्रांसफॉर्मरो के अनुरक्षण तथा विद्युत फॉल्ट को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।

प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता पर अंकुश लगाने के लिये, विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाये गये जहाँ एक ओर बिजनेस प्लान वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विभिन्न क्षमता के 6766 नग ट्रांसफार्मर एवं बिजनेस प्लान 2024-25 के अन्तर्गत अब तक 2138 नग ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता में कमी आई है वहीं दूसरी ओर ट्रांसफार्मरों का स्थलीय निरीक्षण ट्रांसफार्मरों की प्रीवेन्टिव मेन्टीनेन्स जैसे अर्थिग, लोड बैलेन्सिग, ओवर लोडिंग आदि की जाँच करा कर, ट्रांसफार्मरों की कमियों को दूर कराया गया जिससे विगत वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत कम पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने कहा कि पश्चिमांचल डिस्कॉम सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध और गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है विद्युत व्यवधान होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में कुछ समय लग सकता है उपभोक्ताओं से अपील है की धैर्य बनाए रखें एवं विद्युत आपूर्ति सामान्य करने मे विभाग को सहयोग प्रदान करे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button