जिलाधिकारी और सीडीओ ने ‘स्वागत उत्सव’ में छात्रों का किया स्वागत

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः खुलने पर, जनपद के अनेक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए ‘स्वागत उत्सव’ का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, कविनगर और प्राथमिक विद्यालय क्रिश्चियन नगर बागू में आयोजित कार्यक्रमों में सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और पुष्प प्रदान करके उनका स्वागत किया। इस दौरान अध्यापकों का भी सम्मान किया गया।
कविनगर विद्यालय में, जिलाधिकारी ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों – कक्षा 1 की अंशिका, कक्षा 2 की वंदना, कक्षा 3 की वैष्णवी, कक्षा 4 के तरुण और कक्षा 5 की पंखुड़ी राठौर – को मेडल और शील्ड से पुरस्कृत किया।


कार्यक्रम में काजल छिब्बर साथी फाउंडेशन, मीनाक्षी गुरबख्श कुदरत फाउंडेशन, राजकुमार प्रधान (अध्यापक), पूनम शर्मा (एसआरजी) और विनीता त्यागी (एसआरजी) को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ओपी यादव दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।
स्वागत उत्सव में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी, एआरपी छविकांत और अंजू सैनी, शिक्षकगण गीता गोयल और पार्षद शिवम शर्मा भी मौजूद थे।

