Ghaziabad
Trending

गाजियाबाद में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समापन

गाजियाबाद: दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समापन पर आज 21 जून को कविनगर, रामलीला ग्राउंड में जिला प्रशासन द्वारा वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, विधायक, साहिबाबाद एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अतिविशिष्ट अतिथि अतुल गर्ग सांसद गाजियाबाद और विशिष्ट अतिथि अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अतिविशिष्ठ अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा, डॉ.अशोक राना क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, प्रसिद्ध एवं ख्यातिलब्ध योगाचार्य यश पाराशर, ललित जायसवाल चीफ वार्डन सिविल डिफेंस सहित अन्य गणमान्यों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयुर्वेद विभाग, गाजियाबाद एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद, सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य गणमान्यों एवं योगा टीमों को प्रतीक चिन्ह, पटका सहित अन्य के माध्यम से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, अतिविशिष्ठ अतिथि अतुल गर्ग और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी और योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारतीय मनीषियों द्वारा दी गई अनमोल धरोहर है। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल आसन और प्राणायाम का दिवस ही नहीं है अपितु यह हमारी पूरी जिन्दगी को सुरक्षित करने का दिन है। योग के आठ अंग हैं। यदि हम अष्टांग योग धीरे-धीरे अपने जीवन में उतारते हैं तो हम निरोगी हो सकते हैं।

मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि योग हमारी संस्कृति की एक अनमोल धरोहर है जिससे पूरी दुनिया में शांति और मानवता की स्थापना की जा सकती है। योग के माध्यम से वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

अतिविशिष्ठ अतिथि अतुल गर्ग ने कहा कि शारीरिक अस्वस्थता योग के माध्यम से दूर की जा सकती है, हम सभी को योग करना अपनी दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए।

सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक योगाचार्य द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उसके उपरांत वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना गया। कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने सफल बनाया।

कार्यक्रम में सीएमओ गाजियाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम एफ/आर, अपर नगर आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अनिल अग्रवाल सिविल डिफेंस, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button