Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस ने स्नैचिंग गैंग का किया भंडाफोड़, छह अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर में असहाय लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल और अन्य कीमती सामान छीनने की वारदातों को अंजाम देता था।

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि हाल ही में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक साथ दो मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गैंग के सदस्यों की पहचान सोनू, आरिफ, समीर, गुड्डू, आसिफ और मुकीम के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से 41 चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन, चार मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी और दो तमंचे भी बरामद किए हैं। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि यह गिरोह मुख्यतः उन लोगों को निशाना बनाता था जो अकेले चलते थे या जिनके आसपास मदद करने वाले लोग नहीं होते थे।

गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को शहरवासियों ने सराहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद अब शहर में स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहकीकात जारी है और अन्य अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पूरी तरह से इस गैंग का सफाया किया जा सके।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button