Ghaziabad

गाजियाबाद पहुंचते ही मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने भगवान दूधेश्वर के चरणों में हाजरी लगाई

  • जनरल वी के सिंह बोले, उनकी आत्मा तो भगवान दूधेश्वर के चरणों में ही विराजमान है
  • राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

गाजियाबाद : मिजोरम के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल वी के सिंह शनिवार को गाजियाबाद अपने राजनगर स्थित आवास पहुंचे तो वे भगवान दूधेश्वर का दर्शन-पूजन व अभिषेक करना नहीं भूले। उन्होंने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व उनका अभिषेक किया। मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने सभी सिद्ध गुरू समाधियों के आगे मत्था टेका।

मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज इन दिनों राजस्थान की धर्म यात्रा व देव दर्शन यात्रा कर रहे हैं। जनरल वी के सिंह ने उनसे फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि वे भले ही मिजोरम के राज्यपाल बन गए हों, मगर उनकी आत्मा आज भी भगवान दूधेश्वर नाथ के चरणों में ही विराजमान है। उनका दिल आज भी गाजियाबाद के लोगों के दिलों में ही धडकता है। यह भगवान दूधेश्वर की कृपा, श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद व गाजियाबाद के लोगों का प्रेम, स्नेह व सहयोग ही है, जिसने उन्हे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। भगवान दूधेश्वर के दर्शन-पूजन से ही हर चुनौती का सामना कर उन पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती र्है।

श्रीमहंत नारायण गिरि से धर्म, आध्यात्म, भक्ति को लेकर जो चर्चा होती है, वह उन्हें समाज सेवा व देश सेवा करते हुए निरंतर आगे बढते रहने की प्रेरणा देती है। वे भगवान दूधेश्वर व गाजियाबाद को कभी भी नहीं भूल सकते हैं, क्योंकि उनकी आत्मा तो यही बसती है।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह भगवान दूधेश्वर के अनन्य भक्त हैं और हर सोमवार को व्रत रखते हैं। उन पर भगवान दूधेश्वर की असीम कृपा है और उन्हें जब भी मौका मिलता है, भगवान की सेवा करने के लिए उनके चरणों में उपस्थित हो जाते हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button