गंगा दशहरे पर अग्रवाल महासभा ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

गाजियाबाद: गंगा दशहरे के पावन अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा एवं महिला सभा द्वारा मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। मालीवाड़ा स्थित लोकप्रिय अस्पताल के बाहर लगी इस छबील में हजारों लोगों ने मीठे शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।
संस्था के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गंगा नदी हमारी संस्कृति और जीवन का अभिन्न अंग है। गंगा दशहरा हमें गंगा नदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।
तपती दोपहरी में यह कार्यक्रम कई घंटे तक लगातार जारी रहा। इस मौके पर संस्था के महानगर अध्यक्ष कालीचरण गुप्ता, महिला सभा की अध्यक्ष भारती गर्ग, महासचिव अमिता गोयल, दिनेश अग्रवाल, एस एल अग्रवाल, अरुण गर्ग, रेखा अग्रवाल, रजनी गुप्ता, पूर्व पार्षद सुनील अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, व्यापारी नेता प्रेमचंद गुप्ता, गीता गोयल, वीके अग्रवाल, डॉ अविनाश शर्मा, सविता गोयल, मिथलेश, रामौतार गुप्ता, सुभाष गुप्ता रेडक्रॉस सोसायटी, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। लोगों ने मीठे शर्बत का प्रसाद ग्रहण कर गंगा नदी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

