खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम तथा प्रदेश में खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से सर्विलांस अभियान

मेरठ : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम, ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा, लेवलिंग प्रावधान और multi-source एडिबल आयल के लिए अनिवार्य एक मार्ग लाइसेंस तथा प्रदेश में खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से दिनांक 1.8. 2022 से दिनांक 14.8. 2022 तक सर्विलांस अभियान चलाया जाना है।
जिसमें जनपद में समस्त उत्पादित/ पैक्ड multi-source एडिबल ऑयल स्थानीय ब्रांड तथा वेजिटेबल आयल स्थानीय ब्रांड एवं ब्रांडेड multi-source एडिबल आयल वेजिटेबल आयल के सर्विलांस नमूने संग्रहित किए जाने हैं। तत क्रम मे सहायक आयुक्त खाद्य ।। / अभिहित अधिकारी दीपक सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा आज दिनांक 3-8-2022 को जनपद में विशेष अभियान के क्रम मेmulti-source एडिबल आयल का 1 सर्विलांस नमूना समृद्धि स्टोर गंगानगर से संग्रहित किया गया। जिसे जांच हेतु निर्धारित प्रयोगशाला को प्रेषित किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी आन व्हील के माध्यम से मवाना तहसील के ग्राम जई व नंगला मे जागरूकता अभियान चलाकर कुल 52 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जिसमें से 12 खाद्य पदार्थों में मिलावट पाया गया। उक्त अभियान अभी आने वाले कार्य दिवसों में भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, परमवीर सिंह, विशाल चौधरी, सुनील कुमार, सुमन पाल, मोहित कुमार व वैभव शर्मा शामिल रहे।