केंद्रीय बजट 2026 देश के हर वर्ग के लिए हितकारी : कृष्णपाल गुर्जर
मेरठ। केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता) कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मीडिया से बातचीत की और बजट को देश के हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2026 का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य आर्थिक विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, रोजगार, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बजट के प्रावधानों से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


