Meerut

कंकरखेड़ा में इंसानियत शर्मसार, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला

  • शव को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

मेरठ।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने एक बेजुबान आवारा कुत्ते को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि मौत के बाद भी क्रूरता नहीं रुकी और कुत्ते के शव को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह अमानवीय घटना करीब दो दिन पहले की बताई जा रही है। आरोप है कि इकरामुद्दीन के पुत्र चांद और उसके परिजनों ने आवारा कुत्ते पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधा और सार्वजनिक सड़क पर घसीटते हुए ले गए।

वीडियो में यह भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुत्ते को पीटते समय मोहल्ले के कई लोग आरोपियों को रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आरोपी युवक चांद किसी की सुनने को तैयार नहीं था। इतना ही नहीं, वह हाथ में ईंट उठाकर लोगों पर आक्रामक होता और हमला करने की कोशिश करता भी नजर आया।

स्थानीय निवासियों मुरसलीन, अफसाना सलीम, नीरज, गुल्लू, शैलेंद्र, आशा, राजू सहित अन्य लोगों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि कुत्ते को बेहद बर्बरता से मारा गया है। लोगों का कहना है कि इस घटना से पूरे मोहल्ले में गुस्से और तनाव का माहौल है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। चौकी इंचार्ज विनीत कुमार के अनुसार, “तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

सीसीटीवी में कैद यह घटना एक बार फिर बेजुबान जानवरों की सुरक्षा, कानून के प्रभावी पालन और समाज में संवेदनशीलता की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button