Meerut

एफईटी में ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप का सफल आयोजन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय (FET) में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित पाँच दिवसीय बूटकैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2 से 6 फरवरी 2026 तक NIT जालंधर तथा ग्रेटर नोएडा स्थित Avioshion Technology के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस बूटकैंप में छात्रों को ड्रोन तकनीक के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों में डॉ. गुरजोत कौर एवं प्रेम कुमार रावत ने ड्रोन एरोडायनामिक्स तथा प्रमुख तकनीकी अवधारणाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

वहीं एवियोशियन टेक्नोलॉजी के दीपांशु भारद्वाज ने ड्रोन असेंबली, कैलिब्रेशन तथा उड़ान तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। व्यावहारिक सत्रों में छात्रों ने स्वयं ड्रोन असेंबल किए और उड़ान भरकर तकनीकी ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और नवाचार के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

बूटकैंप का समन्वय डॉ. निखिल राठी द्वारा किया गया, जबकि आयोजन में डॉ. विश्वास मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) मनोज कपिल ने कहा कि यह बूटकैंप उभरती तकनीकों में छात्रों को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे विद्यार्थियों को भविष्य की इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button