Meerut
आयुक्त ने वन महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर किया पौध भंडारा/पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ : आज कमिश्नरी गेट के बाहर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे0 द्वारा वन महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर पौध भंडारा/पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आयुक्त द्वारा आमजन को निःशुल्क पौधो का वितरण किया गया। उन्होने आमजन से अपील करते हुये कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान से जुड़े एवं अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजेश कुमार, अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ शमशाद हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।


