Ghaziabad

संत रविदास जी महाराज सदा लोगो के ह्रदय मे विराजमान रहेंगे – संजीव शर्मा

गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि भगवान रविदास जी महाराज भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान दीप स्तंभ हैं, जिन्होंने समाज को समता, बंधुत्व और मानवता का अमर संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म, आचरण और विचारों से होती है, न कि जाति या जन्म से।

भगवान रविदास जी ने अपने वचनों और भजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और छुआछूत का दृढ़ता से विरोध किया। उनका स्वप्न था एक ऐसा समाज जहाँ कोई दुखी न हो, कोई भेदभाव न हो और हर व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके। उनकी शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं मानवता की सेवा, सत्य का मार्ग और समानता का भाव ही सच्ची भक्ति है। भगवान रविदास जी महाराज ने समाज को आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और आपसी प्रेम का मार्ग दिखाया।

मीडिया प्रभारी अजय चोपडा ने कहा इस पावन अवसर पर हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और एक समरस, न्यायपूर्ण एवं मानवतावादी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button