38 मिनट के संबोधन में 27 के चुनाव को साध गए पीएम नरेंद्र मोदी

मेरठ: नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो परियोजना के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा स्थल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। “मोदी–योगी” के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें नमो भारत ट्रेन का प्रतीक चिह्न और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को विकास की नई उड़ान मिली है।


सीएम योगी ने कहा कि क्रांति की धरती मेरठ को होली से पहले बड़ा उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि एक समय दिल्ली जाना लोगों के लिए “टेढ़ी खीर” माना जाता था, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे और आधुनिक परिवहन सुविधाओं के कारण घंटों का सफर मिनटों में तय हो रहा है। इससे क्षेत्र के व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है और विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, जबकि वर्ष 2014 से पहले की सरकारों के पास स्पष्ट विजन का अभाव था, जिसके कारण जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” जैसी योजनाएं स्थानीय उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।


