Ghaziabad

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान

गाजियाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड के नेतृत्व में शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहननगर चौराहे पर सघन वाहन जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) राजकरन नैय्यर तथा पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन जोन) निमिष पाटिल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं मौके पर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव तथा एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने की अपील करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहार के मद्देनजर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button