हिन्दू सम्मेलन में स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल

अनीमिया जांच शिविर में 127 लाभार्थियों की जांच, रस्सी कूद प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह
इंद्रप्रस्थ विस्तार क्षेत्र।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक भारत विकास परिषद आई पैक्स शाखा के तत्वावधान में राहगीरी एवं हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत अनीमिया जांच शिविर एवं रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 127 लाभार्थियों की अनीमिया (खून की कमी) की जांच की गई, जिसमें लगभग 10 प्रतिशत महिलाओं एवं बालिकाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। जांच के उपरांत संबंधित महिलाओं को अपने खान-पान में सुधार करने का परामर्श दिया गया तथा परिषद द्वारा प्रकाशित पम्फलेट वितरित किए गए, जिनमें लाभकारी एवं पोषक आहार की जानकारी दी गई थी।
इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से युवतियों से जंक फूड से दूरी बनाने और संतुलित आहार अपनाने की अपील की।


रस्सी कूद प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी
अनीमिया शिविर के साथ-साथ शाखा द्वारा समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रस्सी कूद (रोप स्किपिंग) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
प्रतियोगिता का सफल एवं रोचक संचालन परिषद के युवा साथियों पारित भार्गव एवं शोभना भार्गव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से शाखा द्वारा आयोजित दोनों गतिविधियों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष धीरेन्द्र जोशी, सचिव आनंद भार्गव, कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, संयोजक अनिल कुमार गुप्ता सहित Indian Red Cross Society के प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, राष्ट्रीय समिति सदस्य शोभना भार्गव, वेद प्रकाश रुस्तगी, शैलेंद्र मोहन, हरि प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, वरुण गोयल, अनुराग सिंघल, पंकज गुप्ता, संजीव गोयल, अजय सिंघल, रतन लाल नांगलिया, अतुल सचदेव, अशोक गोयल, अपर्णा गोयल, रैनी अग्रवाल, शीनू रुस्तगी, कल्पना गुप्ता, नीलम शर्मा, गायत्री गुप्ता, रिनी अग्रवाल, रिंकू गुप्ता, प्रांतीय संयोजक सुनीता अरोड़ा, अतुल गोयल, सुषमा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जतिंदर हंस, सुरेश बिंदल, प्रदीप पुष्प, सतेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सचिव आनंद भार्गव ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



