Ghaziabad

सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में सब-जूनियर खो-खो उत्तर प्रदेश टीमों को किट वितरण, 375 खिलाड़ियों में से चयनित हुए 30 खिलाड़ी

गाजियाबाद। मरियम नगर, नंदग्राम स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, गाजियाबाद में सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की उत्तर प्रदेश खो-खो टीमों को किट एवं ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया।

इस चयन/ट्रायल प्रक्रिया में पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 375 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। चयन प्रक्रिया Kho Kho Federation of India के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई, जिसमें चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार (चीफ कोच, खो-खो—उत्तर प्रदेश पुलिस) एवं विनय जायसवाल द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित बालिका टीम (15 खिलाड़ी)

  1. साधना – गाजीपुर
  2. अदिति – गाजीपुर
  3. आंचल – गाजीपुर
  4. आकाशी – बलिया
  5. अवंतिका – मुजफ्फरनगर
  6. आरोही – गाजियाबाद
  7. साक्षी सिंह – सुल्तानपुर
  8. साक्षी – गौतम बुद्ध नगर
  9. मनीषा – गौतम बुद्ध नगर
  10. परी – गौतम बुद्ध नगर
  11. रिया – आजमगढ़
  12. अंशु – गाजियाबाद
  13. अपेक्षा – मुजफ्फरनगर
  14. अवनी जिंदल – हापुड़
  15. मुक्ता शर्मा – हापुड़

टीम कोच: मनीष कुमार
मैनेजर: आयुषी
सहायक कोच: शुभम कामत

चयनित बालक टीम (15 खिलाड़ी)

  1. कार्तिक – गौतम बुद्ध नगर
  2. ईशान – गाजियाबाद
  3. धीरज कुमार यादव – भदोही
  4. राज – प्रयागराज
  5. प्रियम वर्मा – वाराणसी
  6. दीपक – प्रयागराज
  7. मुकेश गिरी – वाराणसी
  8. ध्रुव – गाजियाबाद
  9. तनिष्क चौधरी – गाजियाबाद
  10. देव कुमार – गाजियाबाद
  11. अंकित गुप्ता – देवरिया
  12. वरुण कुमार – मेरठ
  13. बिट्टू यादव – गाजीपुर
  14. ईकास शर्मा – मथुरा
  15. युवराज – गाजियाबाद

टीम कोच: मनीष कुमार
सहायक कोच: सोनू भाटी
फिजियोथेरेपिस्ट: शारिक अहमद

किट वितरण एवं आयोजन सहयोग

किट एवं ट्रैक सूट वितरण डॉ. कृष्णजीत सिंह नागर, प्रेम सिंह, रिंकू कुमार, हिमांशु त्यागी, निशांत शर्मा और अमित चौहान के करकमलों से किया गया।

इस चयन ट्रायल का आयोजन जिला खो-खो एसोसिएशन, गाजियाबाद को सौंपा गया था। ट्रायल के इंचार्ज कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार एवं भूपेंद्र सिंह रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना कैथरथ ने विद्यालय स्तर पर पूर्ण सहयोग एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कपिल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

31 जनवरी से 4 फरवरी तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप

उक्त सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीमें 31 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीमें 30 जनवरी 2026 को प्रतियोगिता हेतु रवाना हो गईं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button