संकल्पसिद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ दुर्गा पूजनोत्सव – 2025 का शुभारंभ

गाजियाबाद। आज दिनांक 22 सितम्बर, सोमवार को संकल्पसिद्धि स्थल, छठ घाट, राजनगर एक्सटेंशन में अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के पवित्र दिन पर कलश स्थापना (घट स्थापना) के साथ शारदीय नवरात्रि मातारानी की पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के अंतर्गत माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा संपन्न की गई।
माँ शैलपुत्री, जिन्हें सौभाग्य की देवी माना जाता है, की उपासना से जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्थिरता की प्राप्ति होती है। पूजा कार्यक्रम पाँच आचार्य पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा उपरांत माता की आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की। इस अवसर पर राजीव झा, दीपांशु मित्तल, दयानंद झा, बिंदु शेखर, गिरीश ठाकुर, कैप्टन गोपाल सिंह, देवेंद्र चौबे, मुकेश कुमार सहित दर्जनों विभिन्न सोसाइटियों के निवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संकल्पसिद्धि फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने माता की भक्ति और श्रद्धा के साथ पूजा में सहभागिता की।



