Ghaziabad

शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज का 64वां स्थापना दिवस समारोह शुरू, पहले दिन पूजा-अर्चना व चार अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन

गाजियाबाद।
शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज, गाजियाबाद में 64वें (त्रिदिवसीय) स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आज अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। प्रथम दिन महाविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा महाविद्यालय के संस्थापक लाला शम्भु दयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राचार्या एवं समस्त कॉलेज परिवार ने कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

प्रातः 10 बजे सरस्वती वंदना के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर प्रो. अखिलेश मिश्र (पूर्व प्राचार्य एवं अध्यक्ष, एनआईओएस), प्रो. राजेंद्र शर्मा (पूर्व प्राचार्य), प्रो. आनंद दुबे तथा प्रो. राज नारायण शुक्ल (सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक एवं प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल ने पूर्व प्राचार्या प्रो. कमलेश भारद्वाज, चीफ प्रॉक्टर प्रो. अनिल लाल सहित वरिष्ठ शिक्षकों के साथ सभी अतिथियों का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पूर्व वरिष्ठ शिक्षकों के आगमन से पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह का विशेष वातावरण रहा।

पहले दिन चार अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं आयोजित

1. शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता
संयोजक – प्रो. साकेत शिशोदिया
सह-संयोजक – डॉ. प्रियंका सिंह
विषय – सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज/राष्ट्रीय एकता/अनेकता में एकता
कुल 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रो. राजेंद्र शर्मा, प्रो. आनंद कुमार दुबे एवं प्रो. अखिलेश मिश्र रहे।
परिणाम—

  • प्रथम पुरस्कार: दीपांशु व टीम
  • द्वितीय पुरस्कार: शान्तनु व टीम
  • तृतीय पुरस्कार: रितिका व टीम
  • सांत्वना पुरस्कार: वाणी
  • सांत्वना पुरस्कार: प्रियांशी त्यागी

2. निबंध प्रतियोगिता
संयोजक – प्रो. उर्विजा शर्मा
सह-संयोजक – प्रो. नीलम गर्ग
विषय – युवाओं में बढ़ती मूल्यहीनता राष्ट्र के विकास में बाधक
कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक डॉ. गीता पांडे एवं डॉ. बिंदु कर्णवाल रहीं।
परिणाम—

  • प्रथम: शोभित (SDPG)
  • द्वितीय: अदिति चौहान (MMH)
  • तृतीय: आमना (SDPG)
  • सांत्वना: शान्तनु यादव (Royal College)
  • सांत्वना: कृपा द्विवेदी (Ingraham Institute)

3. क्विज प्रतियोगिता
संयोजक – प्रो. वंदना शर्मा
सह-संयोजक – डॉ. शैलेंद्र चौहान
विषय – भारतीय संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा
कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
परिणाम—

  • प्रथम: हरीश सिंह (SDPG)
  • द्वितीय: आकृति गोस्वामी (SDPG)
  • तृतीय: विकास पांडेय (Meerut College)
  • सांत्वना: अरुण प्रताप (MMH)
  • सांत्वना: देवेंद्र (MMH)

संयोजक प्रो. वंदना शर्मा ने प्रतिभागियों में भारतीय संस्कृति संबंधी ज्ञान को उत्साहवर्धक बताया।

4. चित्रकला प्रतियोगिता (गोंड, मंडला, मधुबनी, वर्ली, पिचवाई एवं अन्य लोक शैलियां)
संयोजक – प्रो. रीना शर्मा
सह-संयोजक – डॉ. शुभा शर्मा
लगभग 40 प्रतिभागियों ने अपनी कला अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। यह प्रतियोगिता 30 एवं 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही है, जिसका समापन 31 जनवरी को होगा।

अतिथियों के प्रेरक संबोधन

विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेंद्र शर्मा ने अपने स्नेहिल एवं आत्मीय संबोधन से सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों और महाविद्यालय परिवार को प्रेरित किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूनम सिंह ने शोधार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा एनसीसी कैडेट्स के सक्रिय सहयोग की सराहना की। तकनीकी सहयोग के लिए शोधार्थी क्षितिज गोयल को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।

अंत में प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, आयोजन से जुड़ी सभी समितियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button