Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में ‘जल सेवा महायज्ञ’ का आयोजन 5 अप्रैल को, 101 प्याऊ स्थापित करने का संकल्प

गाजियाबाद, मंगलवार। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजनगर एक्सटेंशन में ‘जल सेवा महायज्ञ’ का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह पहल ‘विश्वनाथ सनातन संघ’ द्वारा “101 प्याऊ स्थापना अभियान” के तहत की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराना है, ताकि गर्मी के दौरान प्यास से परेशान लोगों को राहत मिल सके। सनातन परंपरा में जल सेवा को अत्यंत पुण्यकारी कार्य माना गया है और इसे ईश्वर की सच्ची आराधना का रूप बताया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ग्राम डुंडाहेड़ा, मुरादनगर (पिलर संख्या 887 के पास) में किया जाएगा। अभियान के पहले चरण में 11 प्याऊ स्थापित किए जाएंगे, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 45-45 प्याऊ लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कुल मिलाकर 101 प्याऊ स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।

सामाजिक व सांस्कृतिक उद्देश्यों पर जोर
संघ के अनुसार, यह पहल केवल जल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना तथा सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करना है।

इसके तहत भोजन वितरण, देव सम्मान अभियान और भविष्य में गुरुकुल स्थापना जैसी योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों को सहयोग मिल सके।

निवासियों से सहभागिता की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा सकता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

यह कार्यक्रम गर्मी के मौसम में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button