मेडिकल कॉलेज मेरठ में कॉलेज डे पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगों से सजीं जागरूकता की दीवारें

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ में कॉलेज डे के अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के बीच वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता कॉलेज की दीवारों को कला के माध्यम से जीवंत बनाने का प्रयास है, जो विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करती है।
स्वास्थ्य, प्रदूषण और योग जैसे विषयों पर बनी पेंटिंग
उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने बताया कि कॉलेज के छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी है, जिसे उन्होंने वॉल पेंटिंग के जरिए परिसर की दीवारों पर प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।
प्रतियोगिता में पैरामेडिकल एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने परिसर की बाउंड्री वॉल पर स्वास्थ्य, प्रदूषण, योग सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर पेंटिंग बनाईं।
वरिष्ठ शिक्षकों ने किया मूल्यांकन
प्रतियोगिता का आकलन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों—डॉ. मोनिका शर्मा (विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी), डॉ. अरविंद कुमार (आचार्य, मेडिसिन), डॉ. कृष्णगोपाल (विभागाध्यक्ष, बायोकेमिस्ट्री) और डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्रा (सह-आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी)—द्वारा किया गया। अंत में विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
150 से अधिक विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस.के. पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कॉलेज के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के डीन डॉ. योगेश मणिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और योग जैसे विषयों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है।
आयोजन में रहा व्यापक सहयोग
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. नेहा सिंह (चीफ को-ऑर्डिनेटर, पैरामेडिकल), डॉ. वीर करुणा (पैथोलॉजी), डॉ. रितु गुप्ता (सह-आचार्य, फार्मेसी), डॉ. राहुल सिंह, श्री मोहित सोम, श्री मोहित कुमार, श्री राजेश कुमार और श्री विवेक कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कॉलेज के समस्त विभागाध्यक्षों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने आयोजन टीम को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बधाई दी।



