Ghaziabad

मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में शक्ति पूजन कार्यक्रम संपन्न

गाजियाबाद : जिला प्रशासन के आदेशानुसार मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, गाजियाबाद में मंगलवार को शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहौल श्रद्धा, ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने कन्याओं का तिलक कर वंदन करते हुए किया। इसके पश्चात परंपरा के अनुसार कन्याओं को हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया गया, जिसे उन्होंने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। पूरे परिसर में “जय माता दी” के नारे गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

कन्याओं को यथाशक्ति दान-दक्षिणा भी प्रदान की गई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि नारी शक्ति और उसके सम्मान को भी उजागर करता दिखा।

इस शक्ति पूजन कार्यक्रम में मिशन शक्ति के सभी सदस्य और महाविद्यालय के प्राध्यापकगण बड़े उत्साह से शामिल हुए और सक्रिय रूप से सहयोग किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. मीनू वार्ष्णेय ने किया।

कार्यक्रम में बतौर जनप्रतिनिधि, भाजपा नंदग्राम मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेते हुए छात्राओं और उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

समस्त आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज में कन्या और नारी शक्ति का सम्मान ही संस्कृति की वास्तविक पहचान है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button