भगवान परशुराम परिवार के तत्वावधान में होली मिलन समारोह संपन्न

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका स्कूल परिसर में भगवान परशुराम परिवार के तत्वावधान में विप्र बंधुओं का भव्य होली मिलन समारोह उत्साह और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत “जय परशुराम” के उद्घोष के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सनातन धर्म के इस महान पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में विप्र समाज की स्थिति पर भी चर्चा करते हुए सामाजिक समन्वय और सहयोग की आवश्यकता बताई।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और आवश्यकता पड़ने पर सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके पश्चात सभी ने रंग और गुलाल के साथ होली का आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भगवान परशुराम परिवार के सदस्य राजन त्रिपाठी, विजेंद्र विद्रोही, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, आशुतोष तिवारी, राजेश तिवारी, अभिषेक पांडेय, दीपक मिश्रा, वी.पी. उपाध्याय, सुजीत झा, के.के. पांडे, अरविंद भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, विशाल शर्मा, संतोष भारद्वाज, देवेंद्र चौबे, अजय शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अनिल शर्मा, एन.सी. पराशर, गेंम किशोर शर्मा, सौरभ भारद्वाज सहित समस्त विप्र परिवार का विशेष योगदान रहा।
समारोह सौहार्द, सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ।



