Ghaziabad

निलाया ग्रीन्स रोड की बदहाल हालत बनी हादसे की वजह

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बन गई।
दिनांक 2 फरवरी 2026, प्रातः लगभग 8:15 बजे, निलाया ग्रीन्स सोसायटी की निवासी तृप्ति जैन अपने कार्यस्थल के लिए स्कूटी से जा रही थीं, तभी निलाया ग्रीन्स रोड पर उनकी स्कूटी फिसल गई और वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं।

हादसे में तृप्ति जैन के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना निलाया ग्रीन्स रोड की अत्यंत जर्जर और बदहाल हालत के कारण हुई। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़, जलभराव और फिसलन बनी हुई है। इसी कारण स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई और यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

कई बार शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती, तो इस तरह की दुर्घटना को रोका जा सकता था।

तत्काल मरम्मत और जल निकासी की मांग

निवासियों और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • निलाया ग्रीन्स रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए,
  • सड़क पर भरे पानी की उचित जल निकासी व्यवस्था की जाए,
  • तथा सभी गड्ढों को शीघ्र भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य नागरिक को इस तरह दुर्घटना का शिकार न होना पड़े और क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button