Ghaziabad

गाजियाबाद में श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, निःशुल्क मेडिकल कैंप से लेकर 5100 दीपों की आरती तक श्रद्धा का सैलाब

गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क मेडिकल कैंप, भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा तथा रात्रि में 5100 दीपकों का प्रज्वलन कर रामलला की दिव्य आरती की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

वरिष्ठ चिकित्सक ने किया मेडिकल कैंप का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत निःशुल्क मेडिकल कैंप से हुई, जिसका उद्घाटन बीएलके–मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्रा ने फीता काटकर किया। कैंप में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेडिकल कैंप में हृदय रोग, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, मूत्र रोग, श्वसन एवं छाती रोग, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, आहार विशेषज्ञ तथा फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया।

कई महत्वपूर्ण जांचें भी रहीं मुफ्त

कैंप में मरीजों की सुविधा के लिए कई जांचें भी नि:शुल्क की गईं, जिनमें—

  • ब्लड प्रेशर
  • रैंडम ब्लड शुगर
  • बीएमडी
  • ईसीजी
  • बीएफटी
  • एचबीए1सी
  • पीएफटी
  • लिपिड प्रोफाइल
  • एंटी प्रॉबायोटिक
  • रेटिनोपैथी एवं न्यूरोपैथी

शामिल रहीं।

नवयुग मार्केट से निकली श्रीराम की शोभायात्रा

दोपहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और पूरे मार्ग पर “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

5100 दीपों से हुई रामलला की दिव्य आरती

सांयकाल रामलीला मैदान में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय नागरिकों द्वारा 5100 दीपों के प्रज्वलन के साथ रामलला की दिव्य एवं भव्य आरती की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा विशेष सहयोग

इस आयोजन में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री नरेश अग्रवाल सहित अशोक गोयल, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, प्रदीप मित्तल, सुधीर गोयल, रविंद्र मित्तल, मोहित मित्तल, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, पार्षद राजीव शर्मा, सुबोध गुप्ता, सुनील गोयल, सुभाष बजरंगी, नितिन मित्तल, नंद किशोर शर्मा, दिनेश शर्मा और पार्षद नीरज गोयल समेत कमेटी के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सामाजिक समरसता व सेवा भावना का संदेश देने वाला बताया गया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button