एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप, थाईलैंड में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को हराया


थाईलैंड में चल रही एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत का मुकाबला हॉन्गकॉन्ग टीम से हुआ। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से भानु सेठ ने मात्र 27 गेंदों में शानदार 88 रन बनाए, पैरी (परविंदर) ने 52 रन,आमिर खान ने 45 रनों का उपयोगी योगदान दिया। वहीं 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 136 रन ही बना सकी। भारत की गेंदबाज़ी में मदर बसप्पा ने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भारत के बल्लेबाज़ भानु सेठ को दिया गया।
भारत की लगातार 4 जीत के साथ भारतीय टीम इस एशिया वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है तथा 4 फ़रवरी को ग्रुप की दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के साथ फाइनल मुक़ाबला खेलेगी। बड़ी जीत पर प्रवीन त्यागी व
रविंद्र त्यागी सचिव एशियन वेट्रन क्रिकेट चैंपियनशिप थाईलैंड ने टीम के सदस्यों को बधाई दी।

