एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स के पूर्व महासचिव मोनू कुमार त्यागी ने एम्बुलेंस हीरोज़ के साथ मनाई विशेष दिवाली

गाजियाबाद : जहां अधिकांश लोग दीपावली का पर्व अपने परिवार और दोस्तों के साथ घरों में मनाते हैं, वहीं एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स के पूर्व महासचिव एवं यूपिटर हॉस्पिटल, ग्रीन पार्क के यूनिट हेड मोनू कुमार त्यागी ने इस वर्ष दीपावली उन असली नायकों के साथ मनाई जो दिन-रात अपनी सेवाओं के माध्यम से जीवन बचाने में जुटे रहते हैं — एम्बुलेंस कर्मी और आपातकालीन सेवा प्रदाता।
मोनू कुमार त्यागी ने इस अवसर पर लगभग 200 एम्बुलेंस स्टाफ के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई वितरित कर उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा,
“दीपावली वह पर्व है जिसे हम सभी अपने परिवार के साथ उल्लासपूर्वक मनाते हैं, लेकिन हमारे बीच ऐसे नायक भी हैं जो त्योहारों के समय भी अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। ये एम्बुलेंस कर्मी हर क्षण सजग रहते हुए मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का कार्य करते हैं — ये सचमुच मानवता के रक्षक हैं।”
त्यागी ने आगे कहा कि इन एम्बुलेंस हीरोज़ का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि त्योहार का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होता है जब हम उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें जो हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे रहते हैं।
त्यागी के इस मानवीय और प्रेरक कदम ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है — कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का नहीं, बल्कि उन दिलों में भी उजाला फैलाने का पर्व है जो दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं।



