अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष बने नितिन त्यागी

गाजियाबाद : अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण के तहत राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार शाम वीवीआईपी एड्रेसेस सोसाइटी में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के गाजियाबाद महानगर उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नितिन त्यागी को सर्वसम्मति से इकाई का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता सभा के संरक्षक विजेंद्र त्यागी (मकनपुर) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के मनोनीत पार्षदों और नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान से हुई। इसके बाद महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी और जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने राजनगर एक्सटेंशन इकाई के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए नितिन त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे संगठन के पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन त्यागी ने इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में संरक्षक विजेंद्र त्यागी, आशाराम त्यागी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रवक्ता राजीव त्यागी, जिला संगठन मंत्री पवन त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



