सेंट जेवियर इंग्लिश मीडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेरठ: बसंत विहार स्थित सेंट जेवियर इंग्लिश मीडिया स्कूल में आजादी के 78वें वर्षगांठ पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा आर कुमार ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया।
आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और देशभक्ति की कविताएं भी सुनाईं। इन प्रदर्शनों ने सभी का दिल जीत लिया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती आशा आर कुमार ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई बांटी और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देशभक्ति के जज्बे को जीवंत रखा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत रहा और सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक दिन को मनाया।



