
गाज़ियाबाद: प्रतीक ग्रैंड सिटी सिद्धार्थ विहार में रहने वाली महिलाओं द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती के भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। भजन कीर्तन में मौजूद महिलाओं ने मां भगवती के भजनों से सभी महिलाओं को नाचने पर विवश कर दिया। संकीर्तन मंडली सदस्य मालिनी ने बताया कि मां भगवती के गुणगान से जहां मन को सुकून मिलता है वहीं मां भगवती अपने भक्तों पर अपार कृपा करती है।


शाम पांच बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात आठ बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भजन कीर्तन और गानों पर लोग झूम उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा अर्चना के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई । इस अवसर पर वनिता, जीवा, बिन्दु, कुशमा, अनु, प्रीति, प्रतिमा, रेखा, लीला, रोज़ी, रेनू, मालिनी, हेमा, सुनीता, शशि, सतेश्वरी, विद्या, ममता आदि उपस्थित रहे।