प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है: राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत रविवार को एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा० सोमेंद्र तोमर रहें। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने इंदिरा पार्क एवं संघ कार्यालय पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।
इस दौरान सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए, हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष आवश्य लगाएं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, विधानसभा एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल गुप्ता, पार्षद अनुज वशिष्ठ, वार्ड अध्यक्ष निर्वाचन रस्तोगी, तपन गोयल, मनीष जैन, नीरज शर्मा, अमन कुमार, महिपाल भड़ाना, प्रदीप शर्मा, विनीत, जयभगवान वर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज गर्ग, बूथ अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, तेजवीर आदि उपस्थित रहें।


