Meerut

दृष्टि आई फाउंडेशन में अत्याधुनिक Unity VCS 4D Phaco System का शुभारंभ, मेरठ बना उन्नत नेत्र सर्जरी तकनीक का अग्रदूत

मेरठ। बच्चा पार्क स्थित दृष्टि आई फाउंडेशन में आज नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। यहां Unity VCS 4D Phaco System का फर्स्ट इंस्टॉलेशन किया गया है , जो भारत में तीसरी मशीन, 27 राज्यों में पहली और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में भी पहली बार स्थापित हुई है। यह तकनीक मेरठ और आसपास के जिलों के लाखों मरीजों के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आई है।

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि यह मशीन मोतियाबिंद ऑपरेशन और माइक्रो-आई सर्जरी को एक नए उन्नत स्तर पर ले जाती है। सर्जरी अब और अधिक तेज़, सटीक और पूर्णत: सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि दृष्टि आई फाउंडेशन पिछले 20 वर्षों से विश्व स्तरीय उपकरणों के साथ मरीजों की सेवा करता आ रहा है, और यह तकनीकी उपलब्धि उस उत्कृष्टता यात्रा का नया अध्याय है।

कैसे बदल देगी यह तकनीक उपचार का भविष्य?

वरिष्ठ प्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि Unity VCS 4D Phaco System को ‘मील का पत्थर’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि-

  • यह 4D तकनीक पर आधारित है, जिससे सर्जरी अत्यंत सटीक होती है
  • सर्जरी का समय कम लगता है
  • मरीज जल्दी रिकवर होते हैं
  • सर्जरी के दौरान आंख पर दबाव अत्यंत कम पड़ता है

यह तकनीक केवल अत्यधिक प्रशिक्षित और अनुभवी सर्जनों द्वारा ही संचालित की जा सकती है। मेरठ के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और डॉ. प्रशांत जैन इस तकनीक के महारथी हैं और इंस्टॉलेशन के साथ ही इसके उपयोग में दक्ष हैं।

संस्था ने मेरठ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी वे अत्याधुनिक नेत्र देखभाल को और मजबूत करेंगे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button