डीएवी शास्त्री नगर में ‘अलंकरण समारोह’ का भव्य आयोजन

मेरठ: डीएवी शास्त्री नगर में शुक्रवार को ‘अलंकरण समारोह’ (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी गुप्ता, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर किया गया।
समारोह के दौरान स्कूल के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को जिम्मेदारियों का भार सौंपा गया। प्रत्येक कक्षा के प्रीफेक्ट और एसोसिएट प्रीफेक्ट को बैच प्रदान किया गया। को-करिकुलर एक्टिविटीज की जिम्मेदारी कक्षा 9 की गौरी और कक्षा 8 की रश्मि को दी गई, जबकि प्रेस और मीडिया का भार हिमांशी त्यागी, अदिति और कात्यानी सोनी पर सौंपा गया। हॉस्पिटैलिटी के लिए अनम और वैष्णवी सचदेवा को बैच मिला।
चारों सदनों के लिए कैप्टन और वाइस कैप्टन भी चुने गए। लक्ष्य सदन की मिस्बाह चौधरी और सुभान, निर्भय सदन की चेतना शर्मा और हार्दिक शर्मा, शौर्य सदन की एंजेलिना जैब और अनन्या सक्सेना, और तेजस सदन की तूबा और अनन्या वर्मा को उनके पदों पर नियुक्त किया गया। खेलों के कप्तान वंश और गार्गी चौधरी को चुना गया। हाउस कोऑर्डिनेटर के लिए शीज़ा, तनिष्का सिंह और लकी मावी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
डिसिप्लिन इंचार्ज के पदों के लिए शाज़ेब सैफी, अनस हारून, परिधि रस्तोगी, रिफा, वंश कश्यप, वंशिका सैनी, नीति राहेजा और कार्तिक मित्तल का चयन हुआ। मार्शल पद के लिए मोहम्मद अयान, लावण्या चौहान, चंदन गर्ग, भव्यता गुप्ता, श्रेया शर्मा, ईशान डुब्लिश, आर्यन सिंह, आह्यान मलिक, अनमोल और समीक्षा को चुना गया।
क्लब कोऑर्डिनेटर के रूप में, ईको क्लब के लिए अलसफ़ा, क्रिएटिविटी क्लब के लिए तेजस, सिंफनी क्लब के लिए इशिका श्रीवास्तव, लिट्ररी क्लब के लिए कृष्णा गर्ग, आर्यभट्ट क्लब के लिए भव्या कपूर, सेरीब्रम क्लब के लिए खुशी त्यागी, आईसीटी क्लब के लिए अदीब, स्पोर्ट्स क्लब के लिए भव्या तोमर, हेरीटेज क्लब के लिए दिया राजपूत, इनोवेशन क्लब के लिए कृश लोहिया और सस्टेनेबल स्किल के लिए मंशा को जिम्मेदारी दी गई।
प्राइमरी विंग में आराध्या गुप्ता और वेदांत त्यागी को मार्शल नैनो, मायरा सचदेवा और संयम त्यागी को चीफ प्रीफेक्ट नैनो, नित्या वशिष्ठ को हेड गर्ल नैनो और अथर्व वर्मा को हेड ब्वाय नैनो के पद पर नियुक्त किया गया। मिडल विंग में भूमिका और उद्देश्य को चीफ मार्शल जूनियर, इशिका त्यागी और वर्णित बंसल को चीफ प्रीफेक्ट जूनियर, पलक को हेड गर्ल जूनियर और मोहम्मद रिदान को हेड ब्वाय जूनियर के पद पर नियुक्त किया गया।
सीनियर विंग में गार्गी अंशु आतृश और रिदा खान को कल्चरल कोऑर्डिनेटर, खुशी त्यागी को चीफ डिसिप्लिन इंचार्ज गर्ल, पार्थ को चीफ डिसिप्लिन इंचार्ज ब्वाय, मुस्कान को चीफ मार्शल गर्ल, उज्जवल को चीफ मार्शल ब्वाय, रिधिका गोयल को चीफ प्रीफेक्ट गर्ल्स और ध्रुव गुप्ता को चीफ प्रीफेक्ट ब्वाय के पदों पर नियुक्त किया गया। हेड गर्ल के पद पर अक्षरा सक्सेना और हेड ब्वाय के पद पर आरव आही की नियुक्ति हुई।
मुख्य अतिथि श्री अश्विनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. अल्पना शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यूपी जोन-ए, ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये जिम्मेदारियां भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं और अनुशासनमय जीवन जीने की कला सिखाती हैं।
अंत में, प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा जैन ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं और समारोह का समापन किया।



