गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी को किया हाउस अरेस्ट
गाजियाबाद: पेरेंट्स एसोसिएशन की शिक्षा के मुद्दों को लेकर गाजियाबाद के दौरे पर आये मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने की तैयारी थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पुलिस प्रशासन रात्रि में ही सक्रिय हो गया और सुबह 5 बजे ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन अध्य्क्ष सीमा त्यागी के आवास पर उनको हाउस अरेस्ट करने पहुँच गया।
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री शिक्षा के मुद्दे को सुनना ही नही चाहते है और हर बार जीपीए के पदाधिकारियों के साथ विरोधियों जैसा अन्यायपूर्ण व्यहवाहर किया जाता है। ऐसा व्यहवाहर लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। हमारे प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे कई वर्षों से अभिभावको की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुचाने के लिए प्रयासरत है लेकिन जब भी मुख्यमंत्री जी का आगमन गाजियाबाद में होता है, प्रशासन द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया जाता है। प्रशासन द्वारा ऐसा व्यवहार किया जाता है जैसे अभिभावक विरोधी की भूमिका में है जो कि किसी भी दशा में न्यायसंगत नही है।
मुख्यमंत्री जी के गाजियाबाद आगमन पर प्रदेश के लाखों अभिभावको के हितों को ध्यान में रखते हुये गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौपना चाहती थी लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा नही करने दिया गया जो प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
सीमा त्यागी ने कहा कि क्या हम आतंकवादी है? क्या हम देश द्रोही है? क्या मुख्यमंत्री को शिक्षा के मुद्दे से डर लगता है?
आप मुझे लिखित में आदेश दिखाइए जो आपको पुलिस अधिकारियों ने मेरे घर पर डेरा डालने का आदेश दिया है।
आज शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रबुद्ध सम्मेलन में गाजियाबाद आने का कार्यक्रम है, हमेशा की तरह सुबह 5 बजे ही पुलिस प्रशासन मेरे को हाउस अरेस्ट करने घर पहुँच गई ऐसा लगता है कि गाजियाबाद पेटेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने ही देश में आतंकवादी , और देशद्रोही है। ये सरासर अन्याय है क्या मुख्यमंत्री को शिक्षा के मुद्दे को सुनने से इतना डर लगता है हम ये अन्याय सहन नही करेगे।