
मेरठ: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर मन की बात में मेरठ का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ की बात कही कम खर्च के अंदर सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण कैसे हो जैसे पुराने टायर. पुराना लोहे का स्क्रैप. साइकिल के रिम और लोहे के ड्रम से शहर के कई चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया है।


उन्होंने कहा कि इस मुहिम की खासियत है कि लोहे का स्कैप, पुराने ट्रायर, ड्रम जैसी बेकार चीजों का प्रयोग किया जा रहा है। कम खर्चो में सार्वजनिक स्थलों का सौन्दर्यकरण कैसे हो, यह अभियान देश के लिए मिसाल है। मेरठ के गांधी आश्रम समेत अन्य चौराहों को नगर निगम कबाड़ से सजा रहा है। इन चौराहों पर नगर निगम के गोदाम में पड़े खराब ठेलों की चैन, टायर और राड से चौराहो को सजाया जा रहा है।

कबाड़ से जुगाड़, ‘के सम्बंध में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। दरअसल, मेरठ नगर निगम की ओर से ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान के तहत उपलब्ध बेकार चीजों जैसे धातुओं का स्क्रैप, प्लास्टिक का कचरा, पुराने टायर, ई-कबाड़ आदि का प्रयोग किया जा रहा है।इसके माध्यम से नगर के कई स्थलों पर अनेक दर्शनीय, सुंदर और उपयोगी संरचनाओं को विकसित किया गया है।
