आजादी के अमृत महोत्सव : मेरठ जिला बार एसोसिएशन सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

मेरठ : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन/ मुशायरे में प्रसिद्ध कवि गण डॉ ईश्वर चंद गंभीर , तुषा शर्मा, दानिश गजल,सुमनेश सुमन,वारिस वारसी, राम गोपाल भारती, इरशाद बेताब आदि कवि गण द्वारा शायरी व ग़ज़लों द्वारा समा बांधा गया।
कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन रहे। कवि सम्मेलन का प्रारंभ तुषा शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।
कवि गण द्वारा कहा गया कि जिला बार एसोसिएशन व जनपद न्यायाधीश के समक्ष कवि सम्मेलन करना गौरव की बात है। कवि गणों द्वारा अधिवक्ता गण श्रोताओं को देश भक्ति से प्रेरित गजलें सुना कर भाव विभोर व गदगद कर दिया। श्रोताओं द्वारा कवि गण को भरपूर तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मान व स्वागत किया गया।
डॉक्टर ईश्वर चंद गंभीर, तुषा शर्मा व दानिश गजल द्वारा देशभक्ति से प्रेरित व मातृशक्ति से प्रेरित गजले सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुगध कर दिया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर व महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार द्वारा सभी कविगण , कवियत्रीयो व सभी अधिवक्ता श्रोताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।



इस कार्यक्रम के सूत्रधार संयोजक/संचालक इरशाद बेताब रहे। कवि इरशाद बेताब द्वारा कुछ यूं पढा गया।
जो करता नहीं वतन से मौहबत,
वो कुछ भी हो, हिंदोस्तानी नहीं है
अन्त में अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर व महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार द्वारा सभी कविगण व जनपद न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में उपस्थित थे डॉक्टर ओपी शर्मा , बार एसोसिएशन के टैक्स बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष महेश त्यागी,वी के शर्मा, रविन्द्र सिंह, लीलापत, मिस्बाह उदीन सिद्दीकी, राजीव नागर,डा शोयेब अहमद,अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी, अश्वनी कुमार, कुलदीप चौहान, सतेंद्र सिंह,संजय गूजर, विमल तोमर, आनंद कश्यप , सुनील लाहोरी, प्रशान्त गुप्ता आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।